फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने इमरता में बनाई जा रही सीसी रोड पर जांच बैठाई

Fri, 02 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने इमरता गांव में जिला पंचायत से डलवाए जा रहे सीसी रोड की जांच बैठा दी है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी से सप्ताहर भर में जांच रिपोर्ट तलब की है। कमेटी आडिट में पाई गईं अनियमितताओं की भी जांच करेगी।
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि सीसी रोड का निर्माण स्वीकृत स्थान पर ही हो रहा है। सदर तहसील के इमरता के ग्रामीणों ने 23 सितंबर को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। उसमें कहा है कि जिला पंचायत से करीब 200 मीटर सीसी रोड मझरा इमरता से जूनियर हाईस्कूल तक स्वीकृत हुआ था।


इसका टेंडर भी इसी स्थान के नाम से हो चुका है। आरोप लगाया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ठेकेदार स्वीकृत स्थान पर कार्य न कराकर प्राथमिक विद्यालय इमरता से मकसूद के मकान तक सीसी रोड का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि निर्माण में घटिया सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन



पुराने खड़ंजे की ईंटे उखड़वाकर नाली और सीसी रोड बनवाई जा रही है। डीएम को जिला लेखापरीक्षा अधिकारी सहकारी समितियों एवं पंचायत ने भी अवगत कराया है कि जिला पंचायत के वर्ष 2010-11, 2011-12, और 12-13 के अधिभार प्रतिवेदनों में गंभीर आडिट आपत्तियां पाई गईं हैं। डीएम ने कमेटी गठित कर जांच बैठा दी है।


कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी, जिला लेखा परीक्षक, सहायक अभियंता डीआरडीए, परियोजना अर्थ शास्त्री डीआरडीए और सहायक लेखाधिकारी डास्प को शामिल किया गया है। डीएम से कमेटी से सप्ताह भर में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।


दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम का कहना है कि इमरता गांव में सीसी रोड का निर्माण उसी जगह पर कराया जा रहा है जहां के लिए स्वीकृत है। अगर किसी दूसरी जगह पर निर्माण कार्य हो रहा है, तो वह जिला पंचायत द्वारा नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें