रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में पनवड़िया ओवरब्रिज पर एक निजी कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेडिको खेतान लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अतुल कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे पनवड़िया ओवरब्रिज पर सुरेंद्र के बेटे अशोक और सुमित कुमार सहित सात-आठ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि काम में लापरवाही बरतने पर डांटने के कारण इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। संवाद