रामपुर में पुलिस लाइन में लोकसभा चुनावों के लिए पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते डीएम-एसपी। -अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने जिले को 21 सेक्टरों में विभाजित किया है, जहां 11 हजार से अधिक पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया जाएगा। इसमें साढ़े चार हजार होमगार्ड भी शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले को पुलिस ने 21 जोन एवं 141 सेक्टरों में बांटा है। इसमें पुलिस के 40 इंस्पेक्टर, 565 दारोगा, आठ सौ हेड कांस्टेबल लगाए जाएंगे।
साढ़े चार हजार होमगार्ड एवं 25 कंपनी पीएसी एवं पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी, जिसमें ढाई हजार जवान होंगे। इसके अलावा दो अपर पुलिस अधीक्षक एवं छह सीओ को लगाया गया है। दो सौ महिला सिपाही तैनात की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने बताया कि पर्याप्त पुलिस फोर्स मिल गई है। सभी बूथों के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। कहीं किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी ने ऐसा प्रयास भी किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।