फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने काटी पालिका की बिजली  

Fri, 28 Sep 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में नगर पालिका की लाइट काटे जाने के बाद कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
 फव्वारे का कनेक्शन न होने पर बिजली विभाग ने नगर पालिका की बिजली काट दी। दो दिन से पालिका में अंधेरा पसरा हुआ है। लाइट न होने की वजह से सरकार की तमाम योजनाओं का कामकाज लटक गया है। वहीं, अब नगर पालिका ने भी बिजली विभाग से कह दिया है कि वे अपने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर पालिका की जमीन से हटा लें। 

बिजली विभाग ने नगर पालिका का कनेक्शन काट दिया गया है। बिजली अफसरों का कहना है कि पालिका परिसर में फव्वारा लगा हुआ था, जिसका कनेक्शन नहीं था। विभाग की ओर इसके चलते पालिका की बिजली काट दी गई। ऐसे में बिजली न होने की वजह से नगर पालिका के तमाम कामकाज लटक गए। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इसके अलावा सरकार का स्वच्छ भारत मिशन का काम भी ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पालिका कर्मी पूरे दिन गर्मी में परेशान रहे। बिजली कनेक्शन काटने के बाद अब नगर पालिका ने भी कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। इसके लिए पालिका की ओर से बिजली विभाग से कहा गया है कि शहर में पालिका की जमीन पर जितने भी खंभे और ट्रांसफार्मर लगे उन्हें हटा लिया जाए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें