फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं को अब मिलेगा सही और सटीक बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विद्युत वितरण निगम ने उपभोक्ताओं को सही और सटीक मासिक बिल उपलब्ध कराने के लिए प्रॉब आधारित बिलिंग शुरू की है। प्रोब बिलिंग ज्यादा सही और सटीक मानी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं की रीडिंग कम या ज्यादा आने की समस्या का शत प्रतिशत समाधान हो जाएगा। जिससे उन्हें बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

अभी तक मीटर रीडर से लेकर बिल बनाने तक उपभोक्ताओं की शिकायत रहती थी कि गलत रीडिंग नोट करने की वजह से बिल ज्यादा आ रहा है। कई जगह मीटर खराब होने के कारण रीडिंग गलत बताई जाती थी, तो कहीं मीटर रीडर से मिली भगत कर रीडिंग में ही फेरबदल कर कम बिल बनाया जा रहा था। इन सभी समस्याओं को दूर कराने के लिए प्रोब बिलिंग शुरू की गई है। प्रोब बिलिंग से न तो मीटर रीडर कोई फेरबदल कर सकेंगे और न ही बिल में कोई गड़बड़ी होगी। यदि मीटर में कोई गड़बड़ी होगी, तो तुरंत पता लग जाएगी। विभाग बिजली के बिलों में गड़बड़ी से निपटने के लिए प्रोब बिलिंग का सहारा ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें