फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिजली कर्मियों पर भाजपा नेता की पत्नी से अभद्रता का आरोप

Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। बिजली चेकिंग के दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री ने बिजली कर्मियों पर अपनी पत्नी के साथ अभद्रता, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला मंत्री शिशुपाल सिंह सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को बिजली निगम की टीम उनके घर पहुंची थी। आरोप है कि बिजली का बकाया होने की बात कहते हुए कर्मचारियों ने उनके घर का केबल काट दिया। जब उनकी पत्नी जग रोशनी ने इसका विरोध किया, तो बिजलीकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ सोनम सिंह ने मामले की जानकारी कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें