फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बड़ी घटना बची....होलिका दहन के दौरान गिरा बिजली का तार, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। होलिका दहन के दौरान बिजली की लाइन में आग लग जाने से तार टूटकर नीचे गिर गया। जिससे होलिका दहन के दौरान भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने सप्लाई काटकर लाइन दुरुस्त की। इस दौरान घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के नगर के मोहल्ला भूबरा में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। भारी संख्या में मोहल्ले के लोग होलिका दहन स्थल पर पूजा पाठ करने में लगे हुए थे। इस दौरान आग की तेज लपट से ऊपर गुजर रही बिजली की लाइन में आग लग गई। जिससे एक इंसुलेटर से तार टूटकर नीचे गिर गया।
बिजली का तार जमीन पर गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी हरकेश, इंदर और महेशी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सप्लाई काटने के बाद लाइन दुरुस्त की। घंटों की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें