फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मजदूरी के पैसे के लेनदेन में विवाद, फायरिंग

Sun, 16 Mar 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी। मजदूरी के पैसे के लेनदेन में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि गोली से कोई घायल नहीं हुआ है। पीड़ित पक्ष ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव सीतारामपुर निवासी शिवकुमार ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने चौहद्दा निवासी एक युवक का कुछ दिन ट्रैक्टर चलाया था। जिसकी मजदूरी के पैसे उन्हें नहीं मिले थे। शनिवार शाम चौहद्दा निवासी युवक को शिवकुमार ने रोक लिया और मजदूरी के पैसे मांगने लगा। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि चौहद्दा निवासी युवक ने शिवकुमार पर फायर कर दिया। शिवकुमार ने दीवार के पीछे जाकर खुद को बचाया। गोली चलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग जमा हुए तब तक फायर करने वाला युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शिवकुमार ने चौकी पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें