रामपुर। कोसी मंदिर मार्ग की तरफ जा रही एलटी लाइन के पोल पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त होकर झुक गया। पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण दोपहर तक बिजली ठप रही।
रजा इंटर कालेज बिजलीघर से कोसी मंदिर मार्ग को विद्युत आपूर्ति करने के लिए जा रही एलटी लाइन के पोल पर शनिवार की रात में किसी समय रामलीला मैदान से आगे किसी वाहन ने टक्कर मारकर पोल क्षतिग्रस्त कर दिया। पोल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर बिजलीघर से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर को पोल की मरम्मत करने के बाद बिजली चालू होने पर लोगों ने राहत महसूस की।