ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। तार टूटने से ट्राली पर सो रहे मजदूर बाल- बाल मच गये। पोल टूटने से नगर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों की नौ घंटे बिजली आपूर्ति गुल रही। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती में मकान का निर्माण चल रहा है। मंगलवार की प्रात: लगभग चार बजे ईंट लेकर ट्रैक्टर ट्राली नई बस्ती पहुंची। जैसे ही ट्राली गली की ओर मुड़ रही थी कि वह पोल से जा टकराई जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। और बिजली की तारे आपस में मिल गई।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण लाईनों में आग लग गई। जिसके चलते ट्राली पर सो रहे मजदूरों ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई। लाइनों में आग लगी देख मोहल्ले वासियेां में भी हड़कंप मच गया। और पोल क्षतिग्रत होने की सूचना बिजली केेंद्र को दी गई। जिसके बाद बिजली की सप्लाई बंद हुई और ट्रैक्टर ट्राली को निकाला गया।
बुधवार की प्रात: होने पर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली पोल व टूटी पड़ी लाइनों को लगवाया। इस दौरान नगर सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे बाधित रही। भीषण गर्मी के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे बिजली की सप्लाई शुरू होने पर नगर वासियों ने राहत की सांस ली। जेई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति कुछ घंटे बाधित रही है। पोल लगवाकर बिजली सुचारु रूप से शुरू करा दी गई है।