फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: जिले में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, प्रबंधन ने तय किए रूट, सुबह छह से रात 10 बजे तक होगा संचालन

Fri, 27 Oct 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले को 50 बसें जल्द मिलने वाली हैं। इसके लिए ग्रामीण इलाके से लेकर शहर तक रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। इससे लोगों ने आने-जाने में सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले में जल्द आने वाली 50 इलेक्ट्रिक बसों का रूट निर्धारित कर दिया गया है। ये बसें लोकल रूट पर दौड़ेंगी, जिससे नौकरीपेशा लोगों को काफी सुविधा होगी। ये बसें 35 सीटर होंगी। साथ ही इनका संचालन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। केंद्र सरकार की हर जिले में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना परवान चढ़ रही है।

विज्ञापन


इस योजना के तहत रामपुर से अलग-अलग तहसीलों के लिए बसें चलाई जाएंगी। सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक समेत नौकरीपेशा और अन्य कामकाज करने वालों को सुविधा मिलेगी। यह बसें सुबह छह बसें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। रात 10 बजे तक संचालन के बाद इनको पैगा गांव में बनने वाली वर्कशाप में खड़ा कर दिया जाएगा। रामपुर में एआरएम ने इसके लिए पांच एकड़ जमीन देखी है, जहां वर्कशाप बनेगी। फरवरी तक जिले में बसें आ जाएंगी।

इन रूटों पर दौड़ेंगी बसें 

  • रामपुर-मिलक-रामपुर-शाहबाद-सैफनी
  • रामपुर-टांडा-दढ़ियाल
  • रामपुर-केमरी, बिलासपुर

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए रूट निर्धारण कर दिया गया है। इन बसों को सुबह छह से रात 10 बजे तक चलाया जाएगा। इससे सुबह जल्दी जाने वाले लोगों को सुविधा रहेगी। -दीपचंद्र जैन, एआरएम, रामपुर डिपो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें