भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा.चंद्रभूषण कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया के अंतिम पड़ाव में मतगणना की पारदर्शिता को बनाए रखने तथा मतगणना जैसे तकनीकी कार्य को त्रुटिरहित एवं कुशलता पूर्वक सम्पादित करने के सुझाव दिेए।
विकास भवन के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिक बेहतर प्रशिक्षण लें तथा अपने मन में किसी प्रकार की शंका न रहनेे दें। प्रशिक्षण में कोई चीज समझ में नही आ रही है तो जिला निर्वाचन अधिकारी के संज्ञान में लाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. राजशेखर ने कहा कि जिला प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालने करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना का कार्य करेगा।
उन्होंने प्रशिक्षण में आये कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जरा सी चूक एवं लापरवाही संपूर्ण निर्वाचन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए मतगणना में लगे कार्मिकों निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए त्रुटिरहित एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मतगणना के कार्य को निष्पक्ष एवं पारदर्र्िशता के साथ सम्पन्न कराने के लिये कटिबद्ध है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रोआब्जर्वर को समुचित एवं सुव्यवस्थित तरीके से मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने सभी मतगणना कार्मिक को निर्देश दिए कि अपने परिचय पत्र को अवश्य अपने साथ लाएं एवं अपने साथ मोबाइल, लाइटर, तथा सिगरेट इत्यादि सामान न लाएं। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिक मतगणना स्थल पर मतगणना से दो घंटे पहले पहुंच कर पूरी स्थिति को समझ लें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एमपीसिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन उमेश कुमार मंगला, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, मास्टर ट्रेनर सहित मतगणना कार्मिक उपस्थित रहे।