फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 19 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 19 स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी, एफआईआर
विज्ञापन

रामपुर। बिजली चोरी पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान में शहर में बिजली चोरी के 19 मामले पकड़े गए। अधिकांश स्थानों पर सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। सभी मामलों में संबंधित अवर अभियंताओं ने विद्युत चोरी अधिनियम की धाराओं में एफआईआर कराई है। मंगलवार सुबह से ही विद्युत निगम के अफसरों ने टीमें बनाकर विजिलेंस और पीएससी को साथ लेकर चेकिंग शुुुरू कर दी थी। पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट और किला बिजलीघरों के मुहल्ला ठोठर, कटकुइयां, इमली इसमत खां, कटरा, नानकार, घेरबाज खां और पक्का बाग इलाकों में चेकिंग की गई। बिलासपुर गेट बिजलीघर क्षेत्र में दो मीटर टेंपर मिले। बाकि, सभी स्थानों पर सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने 38 आढ़तियों के यहां बिजली चोरी पकड़ी
स्वार में बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को सब्जी-फल मंडी में छापे की कार्रवाई की, जहां दो दर्जन से अधिक आढ़तियों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई। टीम ने मौके से केबल उतार लिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस की ओर से मामला दर्ज कराया जाएगा। छापे की कार्रवाई मंगलवार को हुई। पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता द्वितीय इमरान हुसैन, विजिलेंस प्रभारी कमर खां, एसडीओ भगवंत सिंह और जेई नौशाद हुसैन के नेतृत्व में टीम ने नगर में बिलासपुर मार्ग स्थित सब्जी एवं फल आढ़त पर छापा मारा। इस दौरान आढ़तियों की भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया। विजिलेंस टीम ने एक-एक करके 38 आढ़तियों के यहां छापा मारा और बिजली चोरी के लिए डाली गई केबल उतार ली। छापे की कार्रवाई से आढ़तियों में हड़कंप मचा गया। एसडीओ विद्युत भगवंत सिंह ने बताया कि 38 आढ़तियों के प्रतिष्ठानों पर छापे के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई है, जिनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें