फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। सोमवार शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम क्योरार के समीप हाईवे पर 70 वर्षीय नत्थूलाल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि उनके पिता पैदल ही नगर जा रहे थे। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर, पटवाई मार्ग पर बरेली निवासी 26 वर्षीय रामकिशोर की साइकिल से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामकिशोर को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें