फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सांड़ के हमले से बुजुर्ग की मौत

Sat, 03 May 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के रहपुरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे के दौरान सांड़ ने किसान पर हमला बोल दिया। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

65 वर्षीय मेवाराम उर्फ मंगे खेत पर जा रहे थे। रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने सांड़ को वहां से भगाया। घायल अवस्था में बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें नगर स्थित एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रात 11 बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के पुत्र की 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। मृतक अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें एक बेटी अविवाहित है। मृतक अपने परिवार के पालन पोषण करने वाले इकलौते व्यक्ति थे। हल्का दरोगा विनोद कुमार ने बताया कि सांड़ के हमले में बुजुर्ग घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें