फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डंपर पलटने से चालक की मौत, पांच घंटे दबा रहा शव

Sat, 03 May 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। रामपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात एक बालू से लदा डंपर पलट गया। डंपर के नीचे दबकर चालक मनदीप सिंह (35) की मौत हो गई। घटनास्थल पर किसी के न होने के कारण पुलिस को देर से सूचना मिली और शव को सुबह क्रेन से डंपर के नीचे से निकाला गया। इस तरह, चालक का शव करीब पांच घंटे तक डंपर के नीचे दबा रहा।
विज्ञापन

मृतक चालक मनदीप सिंह जो कि नरखेड़ा थाना पटवई के रहने वाले थे, बालू ढोने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात लगभग एक बजे मनदीप सिंह स्वार क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर से बालू लादने के बाद रामपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे स्वार नगर की सीमा पार करते हुए एक बैंक्वेट हॉल के पास पहुंचे, अचानक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में डंपर बेकाबू हो गया और खंती में पलट गया।
घटना के बाद आसपास कोई आबादी न होने के कारण हादसे की सूचना समय पर नहीं मिली। सुबह जब डंपर स्वामी मौके पर पहुंचा, तो क्रेन की मदद से डंपर को सीधा किया गया, तब शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
मनदीप सिंह की मौत की सूचना जैसे ही परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी और माता-पिता का बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता सुखदेव ने बताया कि उनका बेटा परिवार का सहारा था और परिवार का भरण-पोषण करता था। मनदीप सिंह के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनके भविष्य को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें