रामपुर। जिले में 26 और 27 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान में विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के आठ नमूने लिए गए और मोबाइल वैन प्रयोगशाला के माध्यम से 37 निशुल्क जांचें की गईं, जिनमें से तीन खाद्य पदार्थ दूध, मसाले और पनीर का सैंपल मानकों पर खरा नहीं पाया गया।
अभियान के दौरान दड़ियाल चौराहा स्थित प्रतिष्ठानों से सॉस और मुरब्बा, तहसील मिलक के नगली भगवंत से बटर कोकोनट टॉफी तथा नगर पालिका जोन-02 के प्रतिष्ठानों से पार्ले पोपीन्स, पार्ले रोले कोला, कोपीको कोफी हार्ड कैंडी, धनिया साबूत और कोकोजन चॉकलेट के नमूने लिए गए। ये सभी नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं।
मोबाइल वैन प्रयोगशाला ने बस अड्डा क्षेत्र में 35 और बिलासपुर में 30 खाद्य विक्रेताओं व उपभोक्ताओं को जागरूक किया। ब्रह्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 300 विद्यार्थियों और 20 अध्यापकों को खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र यादव, मनोज कुमार, राहुल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद र