फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने कसा आजम खां पर शिकंजा: जौहर विवि पहुंचे ईडी के डिप्टी डायरेक्टर, प्रशासन की नौ सदस्यीय टीम भी मौजूद

Wed, 11 May 2022 03:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने जिलाधिकारी रामपुर को पत्र भेजकर मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर मोहम्मद आजम खां एवं अन्य के खिलाफ जमीन संबंधित प्रकरणों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची ईडी की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। हाईकोर्ट से उन्हें शत्रु संपत्ति मामले में सशर्त जमानत मिलने से कुछ राहत मिली थी लेकिन, इस बीच आजम खां पर ईडी का शिकंजा भी कस गया है। आजम खां के जमीन संबंधी मामलों में ईडी ने रिपोर्ट तलब की थी। जिस पर बुधवार दोपहर को ईडी के डिप्टी डायरेक्टर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम जौहर विवि पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सपा नेता मोहम्मद आजम खां पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी शिकंजा कस दिया है। ईडी के डिप्टी डायरेक्टर अमित मिश्रा के नेतृत्व में टीम बुधवार की दोपहर में आजम की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में पहुंच गई। टीम ने स्थानीय राजस्व प्रशासन की नौ सदस्यीय टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

आजम खां के खिलाफ जौहर विश्वविद्यालय में शत्रु संपत्ति की जमीन मिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।  प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में जांच कर रहा है। बीते दिन ईडी के सहयोग के लिए राजस्व प्रशासन की नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद बुधवार को ईडी के डिप्टी डायरेक्टर के साथ प्रशासन की टीम जौहर विवि पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल टीम की जांच चल रही है और अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन


जौहर विश्वविद्यालय के चांसलर हैं आजम खां
सपा नेता मोहम्मद आजम खां जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के चांसलर हैं। वह बीते करीब 26 माह से वह सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों में प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें