फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में 2017 तक बनेगी ई-बस

Fri, 29 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्मार्ट मोदी ग्रुप अब रामपुर में इलेक्ट्रिक बस का कारखाना लगाएगी। इसके लिए ग्रुप ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रस्तावित परियोजना के मुताबिक 2017 तक इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण शुरू कर देगा।

चीन के सहयोग से होने वाले निर्माण कार्य के लिए अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्रुप के ग्लोबल चेयरमैन ने रामपुर पहुंचकर इस परियोजना की शुरुआत की घोषणा की थी। इसके लिए  चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


स्मार्ट मोदी ग्रुप के ग्लोबल चेयरमैन डा.भूपेंद्र सिंह मोदी अपनी टीम के संग गुरुवार को रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रुप की नई परियोजना की शुरुआत की घोषणा की। ग्लोबल चेयरमैन ने घोषणा कि अब ग्रुप की ओर से रामपुर में इलेक्ट्रिक बस का कारखाना लगाया जाएगा। यह कारखाना ग्रुप के सोलर प्लांट कारखाने में ही लगाया जाएगा। इसके लिए दो लाख स्क्वायर फीट जमीन की आवश्यकता होगी, जो ग्रुप के पास उपलब्ध है। उनका दावा है कि  2030 तक देश के सभी वाहन इलेक्ट्रिक हो जाएंगे।

 चीन की ब्रिंग वाई ड्रीम (बीवाईडी) नाम की कंपनी से ग्रुप का समझौता हुआ है। जनवरी 2017 तक इलेक्ट्रिक बस सड़कों पर दौड़ना शुरू हो जाएगी।  चीन की कंपनी के अफसरों का शिष्टमंडल रामपुर आएगा और  बसों का निर्माण शुरू करवाएगा। कारखाने के शुरू हो जाने से लोगों को रोजगार मिलेगा। स्मार्ट ड्रीम नाम से चलने वाली  इलेक्ट्रिक बस एक दफा चार्ज करने के बाद 220 किलोमीटर तक दौड़ सकेगी।
विज्ञापन


बस की कीमत का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि यह है बीवाईडी अन्य बसों की तर्ज पर ही कीमत तय करेगा। बस लिथियम, लौह, फॉस्फेट बैटरी है, जो पूरी तरह से चार्ज करने के लिए पांच घंटे लगेंगे उपयोग करता है।मोदी के डिवाइस ग्रुप की चेयरमैन प्रीति मल्होत्रा, निदेशक अखिलेश सक्सेना, गौरव शर्मा, एस रहमान मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें