फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर लगेगी केंद्र की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हाईस्कूल के 25518 और इंटरमीडिएट के 21248 छात्र-छात्राएं हैं पंजीकृत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में सिर्फ तीन दिन का समय बचा है। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर केंद्र की मुहर को लगाना अनिवार्य किया गया है।
जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में 46766 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, इनमें हाईस्कूल के 25518 और इंटरमीडिएट के 21248 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों के लिए जिलेभर में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर युक्त निगरानी व्यवस्था और स्ट्रांग रूम की सुविधा की गई है। नकल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। परीक्षा के दौरान प्रत्येक उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षा केंद्र की मुहर भी लगेगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिषद की ओर से मिले निर्देशों पर अमल कराया जा रहा है। परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में दी जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं पर केंद्र की मुहर लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में लापरवाही पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अंजलि अग्रवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें