फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हादसे में घायल ई-रिक्शा सवार की उपचार के दौरान मौत

Sat, 03 Oct 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ई-रिक्शा और वैगनआर कार की टक्कर में घायल चंदूपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में सुरेंद्र सिंह के भतीजे विशेष सिंह समेत चार लोग घायल हुए थे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम चंदूपुरी निवासी हरिपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई सुरेंद्र सिंह और भतीजा विशेष सिंह 27 सितंबर की शाम करीब पांच बजे ई-रिक्शा से दवाई लेने टांडा आ रहे थे।
रास्ते में सामने से आ रही वैगनआर कार के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र सिंह, विशेष सिंह के अलावा लखमन नगला निवासी परेवज और रिहान घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। विशेष सिंह की दोनों टांगों में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद आगे के उपचार के लिए भेजा गया।
परिजनों की ओर से मामले में 30 सितंबर को थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।सीओ पंकज पंत ने बताया कि ई-रिक्शा में कार की टक्कर से घायल हुए सुरेंद्र सिंह की मौत के मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें