फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धूमधाम से निकाली गई प्रभु श्रीराम की बरात

सार

शाहबाद में रामलीला समिति द्वारा भव्य रामबरात का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में विविध झांकियां और बैंड-बाजे शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग पर पुष्पवर्षा कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद। सनातन धर्म श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में रामलीला के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को धूमधाम से रामबरात निकाली गई। बैंडबाजों की गूंज और जयकारों से गूंजते वातावरण में बरात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने फीता काटकर करीब साढ़े छह बजे रवाना किया। रामबारात कस्बे के अस्थल मंदिर से प्रारंभ होकर कोतवाली पहुंची, जहां विभिन्न झांकियां एकत्रित होकर शृंखला में चली। इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के रथ, नरसिंह अवतार, भरत-शत्रुघ्न रथ, दशरथ जी व गुरु वशिष्ट की झांकी, खाटू श्याम कीर्तन मंडली, विशाल हनुमान जी, बांके बिहारी लाल जी और काली माता सहित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।
इसके बाद सभी झांकियां बैंड-बाजों की धुन पर नगर के मुख्य बाजार, बजरंग चौक, बंगाली चौराहा, नगर पंचायत व एसबीआई होते हुए रामलीला मैदान पहुंचीं। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर रामलीला सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, महाप्रबंधक देवेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केशव गुप्ता, मुकेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें