फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शराब के नशे में युवक ने मंदिर में श्रद्धालुओं से की अभद्रता, रिपोर्ट

Sat, 22 Aug 2026 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव डिलारी स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को शराब के नशे में पहुंचे व्यक्ति ने हंगामा करने के साथ श्रद्धालुओं से अभद्रता कर दी। साथ ही तोड़फोड़ की धमकी दी। मंदिर के नागा बाबा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिलारी स्थित शिव मंदिर के हरिओम गिरि नागा बाबा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब सात बजे शादीनगर हजीरा निवासी कृष्ण अवतार शराब के नशे में मंदिर पहुंचा और तोड़फोड़ की धमकी देने लगा। साथ ही मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से अभद्रता की। महिलाओं को देखकर अशोभनीय इशारे भी किए। इसके चलते श्रद्धालुओं में भय पैदा हो गया।
उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें