फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सुबह बूंदाबांदी राहत, दोपहर बाद उमस ने सताया

Mon, 16 Jun 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट ली और काले बादल छा गए। कुछ ही देर में ठंडी हवा के साथ हुई बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दिलाई। दोपहर में धूप निकलने के बाद उमस ने बेहाल कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम के जानकार बताते है कि 25 जून तक मानसून आने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह जब लोगों की आंख खुली तो मौसम में काफी नरमी थी। 2.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही थीं। इसके बाद धीरे-धीरे बूंदाबांदी के साथ चार मिमी की बारिश शुरू हो गई। इस दौरान मौसम काफी सुहावना हो गया। इसके साथ छाई काली घटा के चलते अंधेरा छाने लगा। करीब 15-29 मिनट तक हुई बारिश के बाद आसमान साफ हो गया और फिर मौसम खुल गया। ठंडी हवाएं बराबर चलती रहीं। इस बीच दोपहर करीब एक बजे के आसपास फिर धूप निकल आई। बारिश के बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई। 56 प्रतिशत आर्द्रता के बीच उमस बढ़ने से लोगों को पसीना निकलने लगा। इसक बाद दोपहर चार बजे तक फिर मौसम में नरमी आ गई और ठंडक आने लगी। रात आठ बजे तक बादल फिर छा गए। रात भर फिर से बारिश होने के आसार लगते रहे। मौसम के जानकारों का कहना है कि पहले मानसून 14 जून को आने वाला था, लेकिन अब 25 तक खिसक गया है। ऐसे में अभी इसी तरह से मौसम बना रहेगा। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि अभी मौसम इसी तरह से उमस भरी गर्मी और बूंदाबांदी के आसार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें