फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रक और डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सेब से भरा ट्रक सामने से आ रही डीसीएम से जा टकराया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पंजाब के जालंधर निवासी प्रभजोत सिंह ट्रक में सेब लेकर मुरादाबाद से बरेली की ओर जा रहा था। शनिवार की देर रात सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पसियापुरा बाइपास पर एक डीसीएम से ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रभजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अनुसार मृतक के परिजनों को फोन के जरिए सूचना दे दी गई है। वह यहां पहुंचने वाले हैं। अभी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। तहरीर आने के बाद ही इस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें