फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: इस बार 10 फीट और बढ़ेगा रावण के पुतले का कद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। वर्षों से 35 फीट के बन रहे रावण के पुतले का कद इस बार और बढ़ने वाला है। इसका कद 10 फीट और बढ़ाने के लिए कहा गया है। एक कमेटी ने 45 फीट का पुतला बनाने के लिए कहा तो दूसरे ने भी इसके कद में इजाफा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि उड़ीसा से भी कारीगर बुलाए गए हैं, जो कि पुतलों को आकार देने में जुटे हैं। रामपुर में बनाए गए पुतले उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी विजयदशमी तक पहुंच जाएंगे।



रामपुर में लंबे समय से पुतले तैयार किए जाते हैं। यहां पुतले बनाने का कारखाना भी है, जहां से दूसरे शहरों को भी भेजे जाते हैं। पुतले बनाने की 40 साल की दादा-परदादा की परंपरा को संभाल रहे सुलेमान इस बार भी अपने वालिद मंजूर के साथ पुतला बनाने में जुटे हुए हैं। उनके साथ करीब 12-13 कारीगर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा उड़ीसा से अब्दुल्ला और फरमान दो कारीगर भी उनके साथ पहुंचे हैं। अब आधुनिक युग में रावण के पुतले के कद में इजाफा होता जा रहा है। एक समय था जब 30 फीट का पुतला बनता था। इसके बाद महंगाई होते हुए भी 35 फीट का पुतला तैयार होने लगा और इस बार रावण के पुतले का कदम 10 फीट और बढ़ा दिया गया है। यानी अब 45 फुट का पुतला जलते हुए लोग देखेंगे।
सनातन धर्म कमेटी, बन्नू बिरादरी और आदर्श कॉलोनी सिविल लाइन के सदस्यों ने इस बार पुतले के कद में इजाफा करने की ठानी है। इस बार सिविल लाइंस 40 फीट का रावण का पुतला दहन करेगा तो वहीं सनातन धर्म कमेटी 45 फुट का रावण जलाने की तैयारी में है।

-

कारखाने में तराशे जा रहे पुतले
रामपुर। जजेज रोड पर स्थित कारखाने में तीन माह से रावण के पुतले तराशे जा रहे हैं। सुलेमान बताते हैं कि यह तराशे गए 30 पुतले अब तक बनाकर भेज चुके हैं। ये मुरादाबाद, बरेली और उत्तराखंड की तरफ भेजे गए हैं। उड़ीसा से दो कारीगरों को तीन माह के 45 हजार प्रति कारीगर दिया जाएगा। उड़ीसा में इनका धंधा मंदा चल रहा था।


-
संभल के बांस, दिल्ली का पेपर

रामपुर। सुलेमान बताते हैं कि रामपुर में इस बार रावण बनाने के लिए संभल से बांस लेकर आए हैं और दिल्ली का बटरफ्लाई पेपर मंगाया गया है। इससे रावण को सुसज्जित किया जा रहा है। इसके अलावा सुतली ऑटोमेटिक असम से मंगाई गई है।



महंगाई दरकिनार, 20 हजार के पुतले

रामपुर। सुलेमान बताते हैं कि इस बार 20 हजार तक के पुतले बनाए जा रहे हैं। हापुड़, मुरादाबाद और रामपुर में 20 हजार रुपये प्रति रावण बनाए जा रहे हैं। इनको बनाने के लिए कारीगर गर्मी में एक टिन शेड के नीचे बना रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें