फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कुत्तों ने घर में घुसकर तीन भेड़ों पर किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार(रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में लावारिस कुत्तों के झुंड ने पशुपालक के बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन भेड़ों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गईं। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


गांव निवासी शकूर अहमद ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात कुत्तों के झुंड ने घर के बाड़े में बंधी भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। पशुओं की चीख सुनकर जब परिजन पहुंचे तब तक दो भेड़ों को कुत्ते मार चुके थे। किसी तरह लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया गया। सुबह एक और भेड़ की मौत हो गई।
पीड़ित ने बताया कि घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घायल भेड़ों का पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें