फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को भी 12 लोगों को कुत्तों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र में आवारा कुत्ते लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं। गुरुवार को भी सीएचसी में 12 लोगों ने पहुंचकर कुत्ते के काटने के कारण एंटी रैबीज की पहली डोज ली।गुरुवार को सीएचसी में मोहम्मद हसन पुत्र वजीर अहमद निवासी मानपुर उत्तरी, अदीबा फातिमा पुत्री मोहम्मद रफी मिलक ताज खां, ममता पत्नी मंगल अब्बास नगर, लक्की पुत्र प्रताप निवासी बथुआ खेडा,पांच वर्षीय अमन पुत्र सतनाम सिंह कुंवरपुर नानकार, संजय पुत्र मेपाल सिंह अब्बास नगर, हरवंत कौर पत्नी राजपाल वीर रजानगर, मोहम्मद रजा पुत्र तौफ़ीक़,अंश पुत्र प्रेम सिंह कोयली, सरस्वती पत्नी ध्यान सिंह मऊआखेड़ा,रोशनी पुत्री लालमन हसनपुर, नावेद पुत्र बरकत अली निवासी हुसैनगंज, वीर सिंह पुत्र डोरीलाल मिलक ताज खां और हसीन पुत्र जाकिर अली हरदासपुर शामिल सीएचसी पहुंचे और एंटी रैबीज की पहली डोज ली।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 15 मार्च की दोपहर क्षेत्र के जामिनगंज गांव में सात वर्षीय सौरभ को खूंखार कुत्तों ने हमला कर मार डाला था। इस घटना के बाद आवारा कुत्तों की धरपकड़ लिए प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें