फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर प्लाटिंग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सरकारी भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग करने के मामले में लेखपाल ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के ग्राम अजीतपुर का है। यहां गाटा संख्या 1155 रकबा 0.038 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में सरकारी जमीन नरूआ के रूप में दर्ज है। लेखपाल सत्येंद्र प्रकाश ने जब मौके पर जाकर पैमाइश की, तो साफ हुआ कि राजेश पांडेय पुत्र कालीचरन पांडे निवासी बीपी कालोनी बाउंड्री के भीतर सरकारी जमीन को मिलाकर प्लाटिंग कर रहे हैं। जिसके बाद सरकारी जमीन पर बनी सीसी रोड को उखड़वा दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि राजेश पांडे ने छह मीटर से कम चौड़े रास्ते पर जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृत दर 5300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से 20.14 लाख रुपये की सरकार को क्षति पहुंचाई है। उन्होंने इस मामले की तहरीर सिविल लाइंस थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने राजेश पांडे के खिलाफ लोक संपत्ति अधिनियम की धारा दो, तीन व आईपीसी की धारा 427 और 447 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें