फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज धूप और गर्मी से आक्रामक हो रहे कुत्ते, बच्चों को बना रहे निशाना

Fri, 03 Oct 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तेज धूप और गर्मी की वजह से कुत्ते आक्रामक होकर बच्चों को निशाना बना रहे हैं। जिला अस्पताल में पहुंचने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे और युवा शामिल हैं। किसी के हाथ और किसी के पैर में काट रहे हैं। पालतू कुत्तों के काटने के मामले भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सितंबर माह के अंतिम दिनों में काफी अधिक गर्मी पड़ी थी और अभी भी इसका असर दिखाई दे रहा है। इस धूप और गर्मी के बीच कुत्तों का स्वभाव काफी आक्रामक हो रहा है, जिससे यह लोगों को निशाना बना रहे हैं। मोहल्ला घेर मियां खां, घेर नज्जू खां, डूंगरपुर, आवास विकास, तीतरवाली पाकड, शौकत अली रोड, बरेली गेट, बिलासपुर गेट पर इन दिनों कुत्तों के झुंड चल रहे हैं। यह कुत्ते गाड़ी के नीचे और गलियों में घूमते हैँ और जब कोई निकलता है तो उस पर अचानक से हमलावर हो रहे हैं। खास बात यह है कि कुत्तों का सॉफ्ट टार्गेट बच्चे ज्यादा रहते हैं। बच्चों को हाथ और पांव में काट रहे हैं। कई बार स्थिति इससे भी ज्यादा खराब हो जाती है। अभी हाल ही में शाहबाद में एक बच्चे के चेहरे पर हमला कर दिया था, जिसमें उसके टांके आए थे। यही नहीं आवास विकास में सुबह टहलने पर एक महिला को काट लिया था। इसके अलावा अन्य कई मामले इस तरह के आ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना की अगर बात करें तो 40-50 मरीज रोजाना एंटीरैबीज का इंजेक्शन लगवा रहे हैं।
-
वेयर हाऊस में 10 हजार डोज
रामपुर। शहर में ड्रग वेयर हाऊस में 10 हजार की डोज रखी हुई है, जबकि जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक वॉयल उपलब्ध है। यहां रोजाना मरीजों को डोज लगाई जा रही है।
विज्ञापन

-
अभी शुरू नहीं हो सका कुत्ते पकड़ने का काम
रामपुर। नगर पालिका का कंपनी को ठेका हुए एक सप्ताह से अधिक हो चुका है, लेकिन कंपनी के लोगों ने अभी तक कुत्ते पकड़ने का काम शुरू नहीं किया है। देरी के चलते इस समय कुत्ते ज्यादा परेशान कर रहे हैं।

वर्जन:
कुत्ते गर्मी, पानी और भोजन की कमी के कारण आक्रामक हो जाते हैं. अत्यधिक गर्मी से कुत्ते चिड़चिड़े हो जाते हैं। उनके शरीर का तापमान बढ़ जाता है, और वे बेचैन हो जाते हैं। ऐसे में वह लोगों को निशाना बना लेते हैं।
-वेद प्रकाश, सीबीओ, रामपुर।

वर्जन-
कुत्ते पकड़ने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। अभी एबीसी सेंटर पर में कुछ तकनीकी काम चल रहा है, जिसके चलते इसको शुरू नहीं किया है। कुत्ते ले जाकर एबीसी सेंटर में ही बंद करेंगे।
विज्ञापन

-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें