फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टांडा में बढ़ रहा कुत्तों का आतंक, पांच वर्षीय मासूम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर के मोहल्ला आजादनगर में बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मो. अय्यूब की पुत्री माहेनूर (5) घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक कई कुत्तों ने उस पर झपट्टा मार दिया और काटकर घायल कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और कुत्तों को खदेड़कर उसे किसी तरह बचाया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन घायल माहेनूर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा ले गए। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए अगले दिन आने को कहा। बताया गया कि इंजेक्शन केवल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही लगाया जाता है। परिजनों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें