फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची बांट रहे बीएलओ को कुत्ते ने नोचा 

Sun, 12 Feb 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /टांडा /रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम मझरा बहादुर में मतदाता पर्ची बांटने गए बीएलओ को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे बीएलओ को रैबीज का इंजेक्शन न मिलने से रामपुर रेफर कर  दिया गया।  

ग्राम मझरा बहादुर निवासी बीएलओ अनिल कुमार पुत्र मुरारी लाल (33) को ग्राम का ही बीएलओ बनाया गया। शुक्रवार सुबह जब वह मतदाता पर्ची  बांटने गांव में गया तो आवारा कुत्तों ने अनिल पर हमला कर दिया  तथा उसको काट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में अनिल जब नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे तो डॉक्टर ने केंद्र पर एंटी रैबीज का इंजेक्शन न होने की बात कही तथा उसको रामपुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बीएलओ को बाहर से कीमत अदा कर इंजेक्शन लेकर लगवाना पड़ा। बताते है कि पिछले दो महीनो से अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन नहीं है। इससे मरीजों को अपने पास से इंजेक्शन खरीद कर लगवाना पड़ता है। उधर बताते है की दो दिन पूर्व ग्राम बहादुर का मझरा में ही अनिल कुमार की पत्नी लक्ष्मी को भी कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया था।गांवों में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें