फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड स्टेशन का मुद्दा गूंजा

Sat, 11 Feb 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  स्वार/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर फायर बिग्रेड स्टेशन नही खोलने से क्षुब्ध भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अब उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठने एवं आंदोलन की योजना बना रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन ने पंचायत कर जल्द तहसील मुख्यालय पर फायर बिग्रेड स्टेशन खोलने की मंाग की है। 

शुक्रवार को भाकियू की पंचायत नगर स्थित प्र्रभारी जरनैल सिंह के आवास पर हुई।इसमें भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष अमृत पाल सिंह सिद्धू ने कहा कि किसानाें की गेहूं की फसल आने वाली है लेकिन कई बार मांग करने के बावजूद प्रशासन ने तहसील मुख्यालय पर फायर बिग्रेड स्टेशन की व्यवस्था नही की है। कई वर्षों से गेहूं की कटाई के समय क्षेत्र के कई गंावों में सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय पर फायर बिग्रेड नही होने से जिला मुख्यालय से देर से पहुंचने के कारण किसानों को लाखों की क्षति पहुंचती है लेकिन कई बार किसानाें ने फायर बिग्रेड की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन किया था। तब प्रशासन ने तहसील मुख्यालय पर फायर बिग्रेड स्टेशन खोलने का आश्वासान दिया था लेकिन कई वर्ष बीतने के बावजूद प्रशासन ने आश्वासन के बावजूद कोई ठोस कदम नही उठाया है। वही किसानाें ने प्रशासन से शीघ्र फायर बिग्रेड स्टेशन नही खोलने पर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर शीघ्र अनशन पर बैठने एवं आंदोलन की चेतावनी दी है। पंचायत में जरनैल सिंह, मौहम्मद नाजिम, अवतार सिंह, जलील खां, राहत अली, गुरनाम सिंह, चौधरी बलवीर सिंह, प्रेम सिंह, स्वर्ण सिंह, तस्वीर अहमद, सलीम, नईम, वसीम, नदीम, जुवैर खां, आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें