फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आरोग्य मेले में चिकित्सकों को पोर्टल पर अपलोड करनी होगी सेल्फी

Sun, 08 Feb 2026 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक रविवार को सभी पीएचसी पर होता है मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
रामपुर। आरोग्य मेलों में चिकित्सकों की मनमानी पर अब रोक लगेगी। सीएमओ ने सभी चिकित्सकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि आरोग्य मेले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को अस्पताल पहुंचते ही जीपीएस लोकेशन के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
जनपद में शहर से लेकर देहात तक 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को उनके नजदीक बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन मेले में निर्धारित समय पर चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचते हैं। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएमओ ने दो माह पूर्व स्वास्थ्य मेले में अनुपस्थित पाए तीन चिकित्सकों का वेतन रोक दिया था। स्वास्थ्य मेले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए सीएमओ की ओर से चिकित्सकों को अब जीपीएस आधारित सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देश दिया गया है। सीएमओ के इस कदम से स्वास्थ्य मेले में लापरवाही करने वाले चिकित्सकों पर लगाम लगेगी और इलाज कराने आ रहे मरीजों को कम समय में बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

-
स्वास्थ्य मेले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सकों को जन आरोग्य मेले में पहुंकर सेल्फी अपलोड करनी होगी। इससे चिकित्सक निर्धारित स्थान पर मौजूद हैं या नहीं, इसकी जानकारी आसानी से हो सकेगी।
- डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें