फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की भूमिका अहम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एक सशक्त और जिम्मेदार मतदाता होने के नाते मतदाताओं की लोकतंत्र के पर्व में भूमिका के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जनपदवासियों से वर्चुअल संवाद किया।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद में 14 फरवरी को मतदान होना है। मतदान में जनपद के प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य यह है कि मतदाता अपने मताधिकार के महत्व को भलीभांति समझ सकें और निर्धारित दिवस के दौरान अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी मजबूत भागीदारी करा सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, इसलिए मतदाता निर्धारित दिवस के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की वैकल्पिक व्यवस्था है और यह पूर्णत: स्वैच्छिक है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, सकुशल और निष्पक्ष तरीके से पूरी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता बिना किसी के बहकावे में आए कानून व शांति व्यवस्था का पालन करते हुए निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर के कारण जिले में संक्रमण फैल रहा है। संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बचाव और सुरक्षा को लेकर भी जरूरी सावधानी बरतें तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग सहित अन्य जरूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें