फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और शहजादनगर एसओ की डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आंबेडकर पार्क में धरना चलने और मनकरा में लंबे समय से बंद पड़ी मीट की दुकान शुरूकराना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर और शहजादनगर थाने के एसओ को भारी पड़ गया। डीएम और एसपी ने दोनों थाना प्रभारियों की फटकार लगाई। साथ ही भविष्य में सख्ती से आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस और थाना प्रभारियों के साथ बैठक के दौरान जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मतदान और मतगणना कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार विस्तार पूर्वक निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम, धरना और जुलूस जैसे मामलों पर पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जाएं, इसमें लापरवाही पर संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई कराई जाएगी। रामपुर शहर स्थित आंबेडकर पार्क में पूर्व में कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के धरने पर बैठे होने के मामले पर नाराजगी जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सिविल लाइन की फटकार लगाई तथा कहा कि ऐसे लोग जिन्हें यह भली-भांति जानकारी है कि जनपद में धारा 144 प्रभावी है। साथ ही निर्वाचन के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता भी लगी हुई है, इसके बावजूद भी निर्देशों की अवहेलना करके धरने पर बैठने वाले लोगों के विरुद्ध भारी मुचलका के साथ अन्य कार्रवाई कराएं। साथ ही मनकरा में लंबे समय से बंद पड़ी मीट की दुकान का अचानक संचालन प्रारंभ होने के कारणों के बारे में भी जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी जताते हुए थाना प्रभारी शहजाद नगर से पूछताछ की और फटकार लगाई। कहा कि जनपद में कोई भी नई परंपरा नहीं प्रारंभ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें