फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में जिला पंचायत सदस्य के बेटे व दोस्त की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे जिला पंचायत सदस्य के कार सवार बेटे हिमांशु चौधरी (28) और उसके दोस्त जागृत सिंह यादव की बरेली में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। 27 नवंबर को हिमांशु की शादी होनी थी, जिसके लिए घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार शाम को हुए हादसे ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जिसके बाद परिजन बरेली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

गंगापुर आवास विकास कॉलोनी निवासी जिला पंचायत के वार्ड-15 के सदस्य चौधरी देवेंद्र का इकलौता बेटा हिमांशु चौधरी बुधवार को कॉलोनी के ही अपने दोस्त जागृत सिंह यादव के साथ बरेली कार्ड बांटने गया था। वह कार में सवार थे। परिजन अरविंद कुमार ने बताया कि हिमांशु की 27 नवंबर को मानकपुर बंजरिया गांव में शिक्षक की बेटी से शादी होनी थी। इसके लिए वह रिश्तेदारों को शादी का कार्ड देने जा रहा था।
बुधवार की शाम को बरेली के बिथरी चैनपुर के पास कार में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार हिमांशु और उसके दोस्त जागृत सिंह यादव की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। आननफानन परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

हिमांशु होनहार था, उसने यूजीसी नेट क्वालीफाई किया हुआ था और टॉपर रहा था। आठ दिन बाद उसका लगन आना था, जबकि 27 नवंबर को बारात जानी थी। भाजपा नेता मोहन लोधी ने बताया जागृत यादव नोएडा में नौकरी करता था, दोस्त की शादी के चलते वो रामपुर आया हुआ था। कार भी जागृत की ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें