धमोरा। शहजादनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने जिला बदर बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट और उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
गुरुवार को शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ लालूनगला चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम भूरा लंगड़ा निवासी चमरौआ बताया है। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक को खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज है। साथ ही वो जिला बदर किया हुआ है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।