फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से नहीं मिल  रही जांच रिपोर्ट, मरीज परेशान

Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
रामपुर जिला अस्पताल में ब्लक के सैंपल लेते लैब के कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिला अस्पताल में एक रुपये के पर्चे पर 150 तरह की जांचें फ्री कराने की सुविधा पांच दिन से ठप है, ब्लड सैंपल तो लिए जा रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट नहीं आ रही है। सर्वर की खराबी से पूरे यूपी के जिला अस्पतालों में मरीज जांच रिपोर्ट को भटक रहे हैं, उन्हें आजकल करके टरकाया जा रहा है।  

जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए एक रुपए के पर्चे पर करीब 150 तरह की जांच मुफ्त कराने की सुविधा यूपी हेल्थ सिस्टम(यूपीएचएनएसपी) के तहत पिछले वर्ष कराई गई थी। जिला चिकित्सालय में ब्लड जांच के  लिए डॉ. खन्ना पैथ लैब दिल्ली से पीपीपी मॉडल के तहत करार हुआ था। इससे गर्भवती महिलाओं, नि:संतान दंपतियों, विकलांग, कुपोषण जैसी तमाम पीड़ितों की जांचों की जा रही थी, इससे गरीब मरीजों को फायदा मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन दो सौ ब्लड सैंपल लिए जा रहे थे। 20 जनवरी से ब्लड के सैंपल लेकर कोरियर से दिल्ली भेजे जा रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही है। जबकि 24 घंटे में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश हैं। सूत्रों के मुताबिक लैब से जो रिपोर्ट आती है वह इंटरनेट के माध्यम से आती है, 20 जनवरी से सर्वर की खराबी के कारण रिपोर्ट नहीं मिलने से दिक्कतें आ रही हैं। जिससे रिपोर्ट के मरीज भटक रहे हैं। रामपुर ही नहीं प्रदेश के 50 जिलों में यह सुविधा ठप है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें