फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्लॉट पर ईंटें उतारने को लेकर विवाद, पूर्व प्रधान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। प्लॉट पर ईंटे उतारने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने पूर्व प्रधान और उनके बेटे की जमकर पिटाई कर दीं। इस मारपीट में पूर्व प्रधान और बेटा घायल हो गए है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव निवासी पूर्व प्रधान विनोद कुमार का आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले गांव निवासी महिला से जमीन खरीदी थी। इसी महिला के देवर से गांव के दूसरे पक्ष के चार भाइयों ने भी जमीन खरीदी थी। इस जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था।
पूर्व प्रधान विनोद कुमार का आरोप है कि नबीगंज जदीद रोड पर प्लॉट पर दूसरे पक्ष के चार सगे भाई ईंटे उतार रहे थे। इन ईंटों के उतारने को लेकर पूर्व प्रधान ने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से पूर्व प्रधान और इनके बेटे राजीव को पीट दिया। इस मारपीट में दोनों लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। उसके बाद पूर्व प्रधान ने गांव के सगे चार भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। इस घटना में कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया मारपीट का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी की दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें