वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर बटोरी वाहवाही
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय राजमाता शांति देवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जेडी शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय निरमंड के प्राचार्य कैप्टन संदीप ठाकुर मुख्य अतिथि और उनकी पत्नी प्रेम लता शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथियों ने स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश कर धमाल मचाया। स्कूल के प्रधानाचार्य जगजीवन पाल शर्मा और एसएमसी के अध्यक्ष प्रदीप स्नेही सहित अन्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डॉ. बबीता कश्यप ने मंच का संचालन किया। मुख्य अतिथि ने समारोह में साइंस विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के छात्र और छात्रा को प्रत्येक वर्ष 21 हजार रुपये की राशि इनाम स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की।
इन बच्चों को किया सम्मानित
सालाना समारोह में शिवानी, पलक, कृतिका, साहिल, मुस्कान, निकिता, कनिका, दिवांशी, अंशुल, राजीव, आकाश, सुजल, अदिति और अर्चिता सहित कई अन्य मेधावियों को मुख्य अतिथि ने नवाजा। मुख्य अतिथि ने बच्चों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।- संवाद