फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डीजे पर डांस को लेकर विवाद, बरात में चले लाठी-डंडे

Wed, 29 Apr 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के चकरपुर कदीम गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने और डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बरात के बीच ही लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पूरन की बेटी की बरात गांव में आई हुई थी। रात करीब एक बजे डीजे पर गाने और डांस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस मारपीट के दौरान तेजपाल की पत्नी अमरवती, सत्यपाल और वीरू घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायल कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब पांच बजे उनका मेडिकल कराया। ग्रामीणों के अनुसार बाद में गांव के संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि चकरपुर कदीम में मारपीट हुई थी। घायलों का मेडिकल करा दिया गया है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें