फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डायरिया का प्रकोप बढ़ा, जिला अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीज

Wed, 29 Apr 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव देखने को मिल रहा है। जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे के भीतर 41 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और हालात यह हैं कि एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डायरिया वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार राकिब ने बताया कि पेट में दिक्कत होने पर अपने भाई को अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन बेड खाली न होने के कारण दूसरे मरीज के साथ ही लिटाकर ड्रिप लगा दी गई। डॉक्टरों के अनुसार तेज गर्मी और दूषित पानी के सेवन के कारण डायरिया के मामलों में तेजी आई है।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. दशरथ सिंह ने बताया कि समस्या होने पर पेट दर्द समेत अन्य गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें, स्थिति को गंभीर न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



बचाव के उपाय
-उबला या शुद्ध पानी ही पीएं।
-खाने से पहले और शौच के बाद हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं।
-खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
-घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
-उल्टी-दस्त के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर उपचार कराएं, ताकि स्थिति गंभीर न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें