फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमऊ में दो समुदाय भिड़े, बवाल

Wed, 10 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव मगरमऊ में विवाद के बाद तैनात पुलिस बल।
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव मगरमऊ में सोमवार की रात बिजली का तार डालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग और पथराव हुआ। दो समुदाय का मामला होने के कारण पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से हालात को काबू किया। पथराव में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुुलिस ने 14 लोगों को नामजद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 शहजादनगर थाना क्षेत्र के मगरमऊ निवासी रहीसउद्दीन के घर के आगे ट्रांसफार्मर रखा है। बताते हैं कि सोमवार की रात करीब नौ-दस बजे गांव निवासी काशीराम बिजली का तार ट्रांसफार्मर में डाल रहा था जिसकी वजह से लाइट चली जाने से दूसरे समुदाय के लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने काशीराम को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। काशीराम के शोर मचाने पर उसके पक्ष के लोग भी वहां आ गए। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए। मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग भी शुरू हो गई। दो समुदाय के बीच फायरिंग व पथराव की जानकारी पर शहजादनगर पुलिस मौके पर पहुुुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बवाल को बढ़ता देखकर पुलिस के पसीने छूट गए। मामले की जानकारी एसपी को दी गई। उसके बाद वहां सीओ सिटी आले हसन अन्य थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए। बवाल कर रहे लोगों को पुुलिस ने लाठी फटकार वहां से भगा दिया। मारपीट में आरिफ, काशीराम, राजेश घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस जानलेवा हमला, मारपीट, बलवा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुुए 14 लोगों  को नामजद किया। उसके बाद पुुलिस ने  दोनों पक्षों में से रहीसउउदीन, राजू व चंदा को गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया है। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
इंस्पेक्टर शहजादनगर विद्याराम दिवाकर ने बताया कि बिजली का तार डालने को लेकर दो समुुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें