फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी करेंट से अधेड़ की मौत

Tue, 02 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
टांडा के ग्राम मुंडिया में ग्रामीण की मौत पर बिलखते परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन
दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम मुंडिया में सोमवार की तड़के टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। दिन का उजाला होने पर उसका शव ग्रामीणों ने जली हुई अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष टांडा और तहसीलदार ग्रामीण के घर पहुंचे। इस दौरान बिजली विभाग के किसी अधिकारी और कर्मचारी के नहीं पहुँचने से नाराज ग्रामीणों को तहसीलदार ने समझ बुझा कर   शांत कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

 ग्राम मुंडिया रसूलपुर निवासी मक़सूद पुत्र लियाक़त (48 वर्ष) उत्तराखंड के रामनगर में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार के तड़के साढ़े चार बजे ग्रामीण रामनगर जाने के लिए साइकिल से अलीगंज(उत्तराखंड) रेलवे स्टेशन के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


गॉव से निकलते ही रसूलपुर के रास्ते पर भावपुरा से रसूलपुर को जा रही ग्यारह हजार की एचटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई। उजाला होने पर ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। साथ ही पुलिस प्रशासन व बिजली विभाग अधिकारियों को भी फोन कर अवगत कराया गया। परिजन शव को उठा कर घर ले आए। 
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामा व तहसीलदार संजय कुमार ने मौके पर पहुँच कर घटना का जायज लिया। लेकिन तहसीलदार व ग्रामीणों के बार फोन करने के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार   कर दिया । बाद में तहसीलदार  के समझाने व मुआवजे के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें