टांडा। ग्राम मुंडी मिलक में शादी के बाद विवाद में महिला और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
रामौदेवी के अनुसार उनके पुत्र अभिषेक कुमार ने गांव मुंडी मिलक निवासी शीतल से रामपुर स्थित शिव मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद युवती के माता-पिता और भाई उनके घर पहुंचे और कथित रूप से बहू को जबरन अपने साथ ले गए। इसकी सूचना थाना टांडा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस युवती को थाने ले आई। आरोप है कि जब वह अपने पति करतार सिंह और परिजनों के साथ थाने जा रही थीं, तभी रास्ते में शांति, हेमराज, महीपाल, दिनेश और विकास ने उन्हें रोक लिया।
आरोपियों ने उनके पति और पुत्रवधू के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद