फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम-शिवपाल को बर्खास्त करें  

Wed, 14 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक करते मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल।
विज्ञापन

विज्ञापन

मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने कहा कि गायत्री प्रजापति और राजकिशोर से पहले मुख्यमंत्री को आजम खां और शिवपाल यादव को बर्खास्त करना चाहिए। इतना ही नहीं सांसद ने आजम खां पर देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और तनाव का माहौल पैदा करने का भी आरोप लगाया।

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने सिविल लाइंस स्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव मांगलिक के आवास पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा दो मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने पर सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री यदि ढोंग नहीं कर रहे हैं और वास्तव में ईमानदारी का संदेश देना चाहते हैं तो सबसे पहले आजम खां को हटाना चाहिए।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि देश-प्रदेश में सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार और तनाव पैदा करने वाले आजम खां ही हैं। अपने घर से जौहर विश्वविद्यालय तक करोड़ों की लागत से फ्लाई ओवर बनाया है। जिसका जनता को कोई लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर आजम खां के सभी कामों की जांच की जाएगी। सांसद ने कहा कि रामपुर क्या उनकी जागीर है? वह चुनी गई सरकार के मंत्री हैं और उसी तरह काम करें। 
विज्ञापन


इसके बाद सांसद ने कहा कि आजम खां के बाद दूसरे नंबर पर शिवपाल यादव को हटाना चाहिए। ये दो मंत्री हटें तो सही संदेश जाएगा, छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कुछ नहीं होगा बल्कि सीएम बड़ी मछलियों पर हाथ डालें। कहा कि मौजूदा सपा सरकार प्रदेश की सबसे अक्षम और विकास विरोधी सरकार है। केंद्र सरकार सस्ती बिजली देने को तैयार है लेकिन, प्रदेश सरकार नहीं ले रही। 
उनकी लोकसभा वाले जिले के प्रभारी मंत्री आजम खां हैं लेकिन, वहां पर तिहाई फीसदी काम ही  हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें