फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: व्यापार में आ रहीं समस्याओं पर चर्चा, समाधान पर जोर

Sun, 27 Apr 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लघु उद्योग भारती की 31वीं वर्षगांठ मनाई गई। रामपुर इकाई का अधिष्ठापन समारोह भी हुआ। जिसमें संगठन को मजबूत करने और व्यापार में आ रहीं समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ओपल होटल में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में हुए शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद दीप जलाकर और संगठन मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
वीरेंद्र जिंदल, प्रदीप कुमार और विपिन गुप्ता ने व्यापार में आ रहीं परेशानियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक गोयल ने कहा कि वह अपने सदस्यों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और व्यापार में आ रहीं समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने रामपुर महिला इकाई की भी घोषणा की और सभी अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास ओझा ने कहा कि लघु उद्योग भारती एमएसएमई संबंधित उद्योगों में आ रही समस्याओं के लिए राज्य सरकार और भारत सरकार के सामने मजबूती से अपनी बात रख रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने कराए गए कार्यों का विवरण दिया। कार्यक्रम के अंत में सचिव शलभ गोयल ने सभी अतिथियों और विभिन्न जिलों से आए मंडल अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों का धन्यवाद दिया।
संचालन विपुल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में लगभग 15 महिला और डेढ़ सौ पुरुष सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर नगर विधायक आकाश सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास ओझा, प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमन चावला, कोषाध्यक्ष हरीश गोयल, संभाग अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें