विश्व हिंदू महासंघ, हिंदू युवा वाहिनी, महिला मातृशक्ति की संयुक्त बैठक में भाजपा संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अंबेडकर पार्क तिराहे पर लगवाने, महात्मा गांधी की प्रतिमा बीच चौराहे पर लगाने के लिए डीएम से मिलकर मांग रखने का निर्णय लिया गया। सपा सरकार में हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं के अपमान पर आजम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। वहीं कहा कि अब प्रदेश में भाजपा सरकार है किसी महापुरुष का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विश्व हिंदू महासंघ, हिंदू युवा वाहिनी. मातृ शक्ति के कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता व संचालन महामंत्री जीएल वार्ष्णेय ने किया। सभी ने सपा सरकार के मंत्री आजम खां द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा को तिराहे से हटाकर सड़क किनारे नाली की ओर झाड़ी में रखवाने, महात्मा गांधी की प्रतिमा को चौराहे से हटाकर किनारे रखवाने की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष जीएल वार्ष्णेय ने कहा कि सपा सरकार में महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान किया गया, इसका बदला हिंदू संगठन लेकर रहेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह सपा सरकार में कोसी मार्ग पर पिंडदान के स्थान को खत्म किया गया, अब उसे भी वापस लेंगे।
वहां पक्का चबूतरा बनावाएंगे। सपा सरकार में मंत्री आजम खां ने जिस तरह से महापुरुषों का अपमान किया उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस तरह की बातों से हिन्दू संगठनोें काफी गुस्सा है। इन सभी तथ्यों को लेकर छह अप्रैल गुरुवार को सुबह 11 बजे डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर सूरज प्रकाश नारंग, रोशनलाल सिंह, वीर सिंह राठौर, आदित्यप्रकाश, विष्णु, रामचरन, भरत सिंह, आरएस रावत, अमित गुप्ता, सुमन शर्मा, आशीष सागर, उषा सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।