फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू, जरी और पैचवर्क समेत रामपुर के पांच उत्पादों का डिजिटल माध्यम से प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुरी चाकू, टोपी, जरी पैचवर्क समेत रामपुर के पांच पारंपरिक उद्योगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इसके लिए कलक्ट्रेट में डिजिटल माध्यम से उत्पादों का प्रमोशन शुरू किया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने डिजिटल प्रमोशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शामिल हुए। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने पोर्टल का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि रामपुर प्रशासन द्वारा कोविड-19 के दौरान जिले में आने वाले प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ जिले के बेरोजगार लोगों को रोजगार के साधनों से जोड़ने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे अत्यंत सराहनीय हैं। इससे सीधे रामपुर के परंपरागत उद्योगों से जुड़े छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने जिलाधिकारी सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उद्यमियों और कामगारों के उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी तथा कहा कि प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन कार्यों की रामपुर वासियों को बेहद जरूरत है। जीएसटी के कारण स्थानीय उत्पादों के महंगे दाम होने के संबंध में भी उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे कि परंपरागत उद्योगों के प्रोत्साहन और इन उद्योगों से जुड़े लोगों को अधिक लाभ पहुंचाने के दृष्टिकोण से उन्हें जीएसटी में छूट मिले, ताकि उत्पाद निर्माताओं और कामगारों को इसका सीधा आर्थिक लाभ मिल सके। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया।,उनकी इस उक्ति को साकार रूप देते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दोनों की बेहतरी के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। किसानों की बेहतरी के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें बाजार किसानों तक पहुंचे और किसान को बार-बार बाजार की तरफ न देखना पड़े। इसके लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के औषधीय और आर्थिक लाभ वाले कृषि उत्पादों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक कारपोरेट क्षेत्र से किसान जुड़ेगा नहीं, तब तक यह समस्या किसान के लिए बनी रहेगी।
किसानों के आर्थिक उन्नयन के लिए प्रशासनिक स्तर से हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जनपद में जिला कृषि परिषद का गठन किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए किया गया तथा जैविक खेती से लोगों को जोड़कर उन्हें प्रोसेसिंग प्रक्रिया से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, क्योंकि किसान को उसकी फसल का सही लाभ तभी मिल सकेगा, जब वे बाजारों में अपने उत्पाद की पहुंच सुनिश्चित करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र फूड प्रोसेसिंग के लिए औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा इसके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इससे किसानों को काफी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता समेत तमाम नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें